चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग PM मोदी ने देखा लाइव, बोले हर भारतीय के लिए गर्व का समय

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दूसरा मून मिशन चांद पर जाने वाले हिंदुस्तान के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफलता पूर्वक  हुई है। 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग की तारीख आगे बढ़ाने के बावजूद चंद्रयान-2 चंद्रमा पर तय तारीख 6-7 सितंबर को ही पहुंचेगा। इसे समय पर पहुंचाने का मकसद यही है कि लैंडर और रोवर तय कार्यक्रम के हिसाब से काम कर सकें। समय बचाने के लिए चंद्रयान पृथ्वी का एक चक्कर कम लगाएगा। पहले 5 चक्कर लगाने थे, पर अब 4 चक्कर लगाएगा। इसकी लैंडिंग ऐसी जगह तय है, जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है। सूर्य की रोशनी 21 सितंबर के बाद कम होनी शुरू होगी।

लैंडर-रोवर को 15 दिन काम करना है, इसलिए वक्त पर पहुंचना जरूरी है। चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा। अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है। करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू करेगा।

चंद्रयान-2 के 48 दिन की यात्रा में क्या क्या होगा-

चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक पृथ्वी के चक्कर लगाएगा। इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा। 19 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद 13 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा।

5 दिन की यात्रा के बाद 6 सितंबर को विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। लैंडिंग के करीब 4 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकल कर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा।

चांद पर जाने वाले हिंदुस्तान के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। ISRO ने सोमवार दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया। जिसके बाद ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने बधाई दी। उन्होंने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर पूरे देश को गर्व है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए अपनी दो तस्वीरें भी साझा की, जिसमें चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव टीवी पर देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ये पल 130 करोड़ लोगों के लिए गर्व करने वाला है। चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग भारत के महान वैज्ञानिकों की सफल गाथा को बताती है।

Previous articleमां और पति के साथ सिगरेट का कश लगाते हुए नजर आईं प्रियंका, यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया
Next articleमुंबई के बांद्रा में एमटीएनएल बिल्डिंग में लगी आग, सौ लोगों फंसे होने की खबर