उत्तराखंड में आज से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए। उत्तराखंड में आज से शुरू हुआ चार धाम यात्रा में गंगोत्री दोपहर 12.35 यमुनोत्री दोपहर 12.41 कपाट खुलेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहाकि, यमुनोत्री धाम से आज चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मैं सभी को बधाई देता हूं और इस बार की यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। कोई भी श्रद्धालु यहां आएंगे तो सभी को दर्शन कराएंगे इसलिए कैपिंग की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

चारधाम यात्रा 2023 का शंखनाद हो चुका है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को तो बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। गंगोत्री प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। गंगोत्री नगर से 19 किमी दूर गोमुख है।
यह गंगोत्री हिमानी का अन्तिम छोर है। और गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगोत्री का गंगाजी मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।