Chhath Puja: उदयमान सूर्य को जल चढ़ाने के लिए घाटों पर उमड़े भक्त, देश दुनिया में बड़े धूम -धाम से मनाया गया महापर्व

Chhath Puja: उदयमान सूर्य को जल चढ़ाने के लिए घाटों पर उमड़े भक्त, देश दुनिया में बड़े धूम -धाम से मनाया गया महापर्व

बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश से लेकर, पूरे विश्व में छठ पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। आज छठ पूजा का आखिरी दिन है और उदयमान सूर्य को जल चढ़ने के साथ यह पावन पर्व संपन्न हुआ। आस्था के इस संगम पर नदी के तटों पर भक्त उमड़ पड़े। छठ महापर्व के चौथे दिन यानी आखिरी दिन भक्तगण सूर्योदय के सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा-यमुना समेत अन्य नदियों के घाटों पर पर एकत्रित हुए। वहीं चार दिन के इस छठ महापर्व के आखिरी दिन पटना में पटना आर्टस कॉलेज के पास गंगा नदी के तट पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

असम के सीएम ने मनाई छठ पूजा 

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा छठ पूजा आयोजन में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। यहां उन्होंन पांडु घाट पर भक्तों के साथ छठ पूजा मनाया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

अमेरिका के न्यू जर्सी, टेक्सास और मैसाचुसेट्स समेत अमेरिका के कई जगहों पर बड़ी तादाद में भक्तगण छठ महापर्व के मौके पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने नदी के घाटों पर पहुंचे हैं।