Wednesday, April 2, 2025

UP चुनाव की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने थमाई बड़ी जिम्मेदारी..

नई दिल्ली. यूपी  में विधानसभा चुनाव होने में सिर्फ 6 माह शेष  हैं। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश  प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनाव को लेकर लगातार राज्य  के दौरे कर रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश  चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने एक बड़ा निर्णय लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के CM  भूपेश बघेल बड़ी जिम्मेदारी थमाई  है। भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश  में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।
 श्री बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाये जाने पर सीएम  बघेल ने पार्टी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी ज़िम्मेदारी दे रही है, मैं सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि UP अगले वर्ष चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
गौरतलब है कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं हैं। कांग्रेस सात अक्तूबर से यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles