लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे के 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर लिखे अप्रकाशित ‘संस्मरण’ से कुछ चीजों का जिक्र करने को लेकर संसद में कल काफी हंगामा रहा. हंगामे की वजह से कल संसद की कार्यवाही भी बाधित रही थी. इस विवाद पर पूर्व नौकरशाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश्वर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर फैसले पद पर रहने के दौरान होते हैं, न रिटायर होने के बाद बयान देकर.
चीन घुसपैठ से जुड़े विवाद पर लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र के विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर रिटायर होने के बाद दिए गए बयान जिम्मेदारी का विकल्प नहीं हो सकते.
‘तभी इस्तीफा क्यों नहीं दे दिया’



