दुबई की मशहूर हीरा दुकान से एक चीनी जोड़े ने 300,000 दिरहम यानी करीब 81,000 डॉलर मूल्य का हीरा चुरा लिया. और फिर संयुक्त अरब अमीरात से भाग गया. जोड़े को 20 घंटों के अंदर भारतीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है. चुराया गया हीरा 27 कैरट है.

दुबई पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला शुरू किया तो एक फुटेज में चीनी जोड़ा आभूषण की दुकान में दाखिल होता नजर आया फूटेज में दिखा गया, एक आदमी स्टाफ से रत्नों के बारे में पूछताछ कर, उनका ध्यान बांटने की कोशिश कर रहा है. जबकि महिला सफेद रंग का हीरा चुराती नजर आ रही है. चीनी महिला ने हीरा चुराकर अपनी जैकेट में रख लिया और आदमी के साथ दुकान से निकल गई.







