भारतीय जलसीमा के नजदीक दिखा चीनी युद्ध पोत, इंडियन नेवी ने पकड़ा

हिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत
हिंद महासागर में दिखा चीनी युद्धपोत

हिंद महासागर में लगभग छह से सात चीनी युद्धपोत हैं। इसके वावजूद चीन के मुकाबले भारत इस क्षेत्र में आज भी ज्‍यादा मजबूत है। चीन के बढ़ते दखल के बीच इंडियन नेवी ने भारतीय जलसीमा के नजदीक चीन के युद्ध पोत और पनडुब्बी का पता लगाया है। इंडिया टुडे ने भारतीय जलसीमा के पास गश्त लगा रहे युद्धपोत और एटमी पनडुब्बी को पता लगाया है। इंडियन नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने इस पेट्रोलिंग के दौरान चीनी युद्धपोत की तस्वीरें ली हैं। बता दें, भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नेवी करती है।

दरसल, ‘इंडिया टुडे’ को चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की तस्वीर मिली है। ये तस्वीर पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने ली है। यह तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है जब एयरक्राफ्ट हिंद महासागर में पेट्रोलिंग पर तैनात था।

हिंद महासागर में प्रवेश करने वाले सभी पोतों पर भारतीय नेवी अपनी निगाह बनाए हुए है। क्योंकि इस जल क्षेत्र में भारत का दबदबा जादा है। नौसेना के पेट्रोलिंग विमान ने चीनी पोत के अलावा एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को सूचित कर दिया है।