क्रिसमस के जश्न और दिल्ली की सर्दी पर आज सिसायी पारे के हावी रहने की संभावना है. एक तरफ बीजेपी अटल जी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाएगी. दूसरी ओर बीजेपी को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा प्लान बनाया है. सूत्रों का कहना है कि आज कांग्रेस मोदी सरकार के 11 सालों पर हमला बोलेगी.
कांग्रेस के प्लान में सबसे ऊपर ‘कुशासन’ है. इसे लेकर पार्टी हमला बोलेगी.इसके लिए कांग्रेस मीडिया विभाग आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने मुखातिब होगा. मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा पार्टी की तरफ से मोर्चा संभालेंगे.



