जम्मू-कश्मीर के त्राल में बादल फटा, बिजली और पानी से प्रभावित गांव

जम्मू-कश्मीर के त्राल में बादल फटा
जम्मू-कश्मीर के त्राल में बादल फटा

जम्मू-कश्मीर के त्राल में बादल फटने से पूरा गांव प्रभावित हुआ है। बादल फटने से इलाके के स्कूल और घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से बिजली और पानी की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, साथ ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बादल फटने की वजह से हजन गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। दक्षिण पुलवामा के त्राल में हुए इस प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि किसी के जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है।