दिल्ली के सीएम का बड़ा ऐलान, MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की

दिल्ली के सीएम का बड़ा ऐलान, MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की

सीएम ने दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्माचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए नगर निगम के करीब 5 हजार कर्माचारियों की नौकरी पक्की करने की बात कही है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक उनकी सरकार ने 6 हजार से भी अधिक सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा… सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है… 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है… दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो…”


भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा,  BJP के 15 साल में सिर्फ़ 2 ही तरह की खबरें आती थी. पहली- भ्रष्टाचार, दूसरी- कर्मचारियों को कई महीनों से salary नहीं मिली। लेकिन MCD में AAP सरकार बनने के बाद खबरें आने लगा की  समय पर सैलरी मिलती है और सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। 

Previous articleराजस्थान में गरजे योगी, कहा- हनुमानजी की गदा में है तालिबान का इलाज
Next articleदिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद पर ईडी की रेड, घर समेत 9 प्रतिष्ठानों पर हो रही छापेमारी