CM Dhami Birthday: पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग दिखाकर संकल्प दौड़ का किया उद्घाटन,प्रदेश के लोगों से मिले स्नेह का किया शुक्रिया अदा

CM Dhami Birthday: पुष्कर सिंह धामी ने  फ्लैग दिखाकर संकल्प दौड़ का किया उद्घाटन,प्रदेश के लोगों से मिले स्नेह का किया शुक्रिया अदा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने अवतरण दिवस पर प्रदेश के लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का उद्घाटन भी किया। धामी  ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में भारत के अग्रणी प्रदेशों की सूची में लाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार वचनबद्ध है।

सीएम धामी ने अपने अवतरण दिवस के मौके पर कहा जन भावनाओं के मुताबिक राज्य  के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार कोशिश कर रही है। उत्तराखंड के लोगों से किए वचन को पूरा करने की दिशा में तेजी से कोशिश की जा रही हैं। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से देवभूमि के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है, इसके लिए उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने बर्थ एनवर्सरी के मौके पर राज्य की जनता के आशीष के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता की मदद से प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है । उत्तराखंड सरकार वचन रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, एमएलए खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।