चंपावत के तिलवाड़ा पहुंचे CM धामी, आपदा प्रभावित परिवारों को हर सम्भव मदद के लिए किया आश्वस्त !

चंपावत के तिलवाड़ा पहुंचे CM धामी, आपदा प्रभावित परिवारों को हर सम्भव मदद के लिए किया आश्वस्त !
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित जिला चम्पावत में हालात का जायजा लिया।  उन्होंने चंपावत के  तेलवाडा  में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री घमी ने मृतकों की आत्मा के लिए प्रार्थना की 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार उनकी कष्ट को समझती है तथा इस मुश्किल बेला  में सरकार पीड़ितों एवं आम जनमानस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा ।उन्होंने जनपद प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जिला में आपदा प्रभावितों को शीघ्र अति शीघ्र  मुआवजा देने की कार्रवाई पूरी की जाए।

सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मुख्यमंत्री धामी 

इसके पश्चात CM ने सर्किट हाउस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए तथा कहा की बचाव व राहत कार्यों में तेजी से कार्य  किया जाएं।

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव के कार्य का मुआयना किया !

उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन व्यवस्था समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा से निपटने के लिए उपकरणों की जरुरत है तो क्रय कर लिए जाएं।  उन्होंने  निर्देश दिए की जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है, उनके लिए स्थान का शीघ्र अति शीघ्र चयन कर उन्हें विस्थापित की जाने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। कहा की युद्ध स्तर पर कार्य करे।  उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित इलाकों का भू सर्वेक्षण किया जाए। जिसमें DM को उसका नोडल अधिकारी बनाया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा ग्रस्त लोगों को हर संभव मदद  दिया जाए।

साथ ही मुख्यमंत्री  ने प्रशासन को निर्देश दिए कि जिले में संचार, सड़क, बिजली तथा पानी जैसी  मूलभूत आवश्यकताओं सहित सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र अति शीघ्र  दुरुस्त किया जाए। DM विनीत तोमर ने जनपद में राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी।  इस दौरे पर CM  के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक पूरण फर्त्याल कैलाश गहतोड़ी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित रहे।