Tuesday, April 1, 2025

सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, एमसीडी इलेक्शन में भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे चुनाव – प्रचार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार यानी आज राजधानी दिल्ली जाएंगे। वहां वे MCD इलेक्शन में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के सपोर्ट में पांच रैली करेंगे। इससे पहले दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। सीएम धामी दोपहर बाद दिल्ली नगर निगम के संत नगर वार्ड में पार्टी की उम्मीदवार रेखा रावत के समर्थन में रैली करेंगे।

इसके पश्चात उनका तुकमीरपुर वार्ड से पार्टी कैंडिडेट अनिल कुमार त्यागी, सादतपुर से खड़ी नीता बिष्ट, ब्रहमपुरी वार्ड से पार्टी कैंडिडेट कविता शर्मा और यमुना विहार से उम्मीदवार प्रमोद गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार और रैली को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट महेंद्र भट्ट ने दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए 42 दिग्गज नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी की थी। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के लिए कहा गया हैं। इनमें विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली रवाना किया गया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles