शाहजहांपुर में बोले योगी, पीएम मोदी के सामने छूटता है पाकिस्तान का पसीना

योगी आदित्यनाथ

शाहजहांपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि जहां भाजपा विकास की योजनाओं को लेकर चल रही है। वहीं, सपा-बसपा और कांग्रेस आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम कर रही हैं। योगी ने यहां चुनावी जनसभा में कहा, ‘2004 से 2014 तक कुशासन की वजह से देश में नक्सलवाद और आतंकवाद बढ़ा। लेकिन अब मोदी सरकार में ये सबसे न्यूनतम स्तर पर है।’

सीएम योगी आदित्यनाथ के आरोप

योगी ने कहा, ‘जब मोदी जी आतंकियों पर बोलते हैं, तो पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का छूटता है।’ उन्होंने जनसमूह से सवाल किया, ‘प्रदेश के विकास को बाधित करने वाले, नौजवानों को पलायन को मजबूर करने वालों के लिए क्या आप वोट करेंगे?’

योगी बोले, ‘पहली बार हमारी सरकार ने अन्नदाता किसानों का कर्ज माफ किया। हमने दूसरा कार्य किया कि अवैध बूचड़खानों को बंद करवाया। तीसरा काम अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया।’ योगी ने कहा, ‘हमने कहा था कि प्रदेश में अपराधियों के लिए दो ही जगह होगी, एक जेल और दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा।