CM योगी ने सोनम किन्नर को UP ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का मुखिया बनाया !

CM योगी ने सोनम किन्नर को UP ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का मुखिया बनाया !
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नवगठित यूपी ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में सोनम किन्नर को नियुक्त किया है।
यह पद राज्य मंत्री के बराबर होता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
सर्वोच्च न्यायलय के निर्देश पर इस वर्ष के प्रारम्भ में बोर्ड का गठन किया गया था।
सोनम, जो पहले सपा की सदस्य थीं, अगस्त में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं थी। उन्होंने अपना वर्तमान पद प्राप्त करने के पश्चात, सपाके प्रमुख अखिलेश यादव को शाप दिया कि वह कभी सत्ता में नहीं लौटेंगे और भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ने उन्हें अवसर दिया तो वह 2022 का विधानसभा चुनाव यादव के विरुद्ध लड़ना चाहेंगी ताकि उनकी हार सुनिश्चित हो सके। भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में करीब 5 लाख मजबूत किन्नर समुदाय का समर्थन मिलेगा।
सोनम ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध  चुनाव लड़ा था परन्तु हार का सामना करना पड़ा था।