CM योगी ने मथुरा को दिया 822 करोड़ का उपहार,बोले -बृजभूमि में तेजी से हो रहा विकास

CM योगी ने मथुरा को दिया 822 करोड़ का उपहार,बोले -बृजभूमि में तेजी से हो रहा विकास

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को 822.43 करोड़ की 210 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स  का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रबुद्धजन वर्ग सम्मेलन को संबोधित भी किया। गौरतलब है कि, सीएम के आगमन को लेकर लोकल खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है।

प्रबुद्धजन वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा भगवान कृष्ण की नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। मथुरा को आज करोड़ों की सौगात मिली है, 822.43 करोड़ की 210 डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, योजनाएं समय से लागू की जा रही हैं, बृजभूमि में तेजी से विकास कार्य हो रहा है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली में श्रीकृष्ण के दर्शन किये। योगी ने कान्हा की नगरी से राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:55 बजे पर वेटनरी यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पर पहुंचे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।