अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी आज करेंगे लोकार्पण,आयोजन में परिवार वाले भी होंगे शामिल

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी आज करेंगे लोकार्पण,आयोजन में परिवार वाले भी होंगे शामिल
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर बने स्मृति चौक का लोकार्पण समारोह बुधवार यानी आज आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी चौक का अभिमुखीकरण करेंगे। चौक के उद्घाटन समारोह में लता मंगेशकर के भतीजे व बहू शामिल होंगे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपना वीडियो संदेश देंगे। लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 10:50 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर चौक व समारोह स्थल रामकथा पार्क को सजाने का काम मंगलवार यानी बीते कल दिन भर जारी रहा। अधिकारियों भी लगातार तैयारियों की समीक्षा में जुटे रहे।
पीएम मोदी ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।”