Code Name- Tiranga की आयुष्मान की फिल्म Doctor G से होगी टक्कर, परिणीति – हार्डी संधू एक साथ आएंगे नजर

Code Name- Tiranga का आयुष्मान की फिल्म से होगी टक्कर, परिणीति – हार्डी संधू एक साथ फिल्म  आएंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पंजाबी सिंगर व एक्टर हार्डी संधू फैंस के एंटरटेनमेंट   के लिए पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। दोनों Code Name- Tiranga में एक  साथ देखे जाएंगे , जिसका नया पोस्टर जारी हो गया है। मूवी अगले माह थियेटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पोस्टर  एक्ट्रेस परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

जारी हुआ फर्स्ट लुक 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और फिल्म रिलीज के बारे में बताया। अभिनेत्री ने पोस्टर साझा कर लिखा, ‘राष्ट्र, प्यार, बलिदान। इस फिल्म के लिए मेरे पसंदीदा पंजाबी मुंडे के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं।’ यह एक जासूस की कहानी है जो वक्त के विरुद्ध दौड़ में अपने देश के लिए एक अडिग और निडर मिशन पर है जहां बलिदान ही उसकी एकमात्र पसंद है।

मिली जानकारी के अनुसार परिणीति एक रॉ एजेंट का रोल निभाएंगी जो कई देशों में एक लंबी जर्नी पर है, जबकि एक्टर हार्डी संधू अपनी सिंगिग के बाद अब अपनी एक्टिंग से फैंस का प्यार लूटने के लिए तैयार हैं। फिल्म आगामी माह 14 अक्टूबर 2022 को जारी होगी। फिल्म का मुकाबला आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी से होगा। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त फिल्म में उनके साथ शेफाली शाह भी दिखाई देंगी ।