कांग्रेस ने त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन के लिए 17 प्रत्याशियों का किया ऐलान, भाजपा ने भी जारी की पहली लिस्ट

कांग्रेस ने त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन के लिए 17 प्रत्याशियों का किया ऐलान, भाजपा ने भी जारी की पहली लिस्ट

आगामी त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन लड़ने जा रही कांग्रेस ने 17 कैंडिडेट्स की लिस्ट का ऐलान किया  है। अगरतला के एमएलए सुदीप रॉय बर्मन को पार्टी ने एक बार फिर से अगरतला से ही अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि सुदीप रॉय बर्मन बीजेपी सरकार में मंत्री रहे हैं। कांग्रेस इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के साथ एलाएंस कर प्रदेश में अगला असेंबली इलेक्शन  लड़ने जा रही है।

माकपा नीत वाम मोर्चे ने इस हफ्ते की शुरुआत में विधानसभा की 60 में से 47 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। 47 सीटों में से CPI (M) 43 सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य वाम दल – CPI, RSP, फॉरवर्ड ब्लॉक एक-एक कैंडिडेट खड़ा करेंगे। वाममोर्चा ने 24 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस-CPI (M) गठबंधन प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में एक अहम बदलाव है, क्योंकि कांग्रेस वाम मोर्चे की मुख्य विपक्षी थी, जिसने 2018 में बीजेपी से हारने से पहले 25 सालों  तक त्रिपुरा पर शासन किया था।