Monday, May 5, 2025

ED Big Action: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate, ED) ने पूर्व हरियाणा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला 1500 से अधिक होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी और 500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की हेराफेरी से जुड़ा है। ED ने मार्च में पूर्व कांग्रेस विधायक, उनके बेटों सिकंदर छोकर, विकास छोकर और उनकी कंपनी M/s Sai Aaina Farms Pvt. Ltd. से संबंधित 44.55 करोड़ रुपए की संपत्ति को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

घर देने के बदले करोड़ों रुपए ऐंठने के आरोप

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार (5 मई) को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर को गिरफ्तार किया है। रविवार (4 मई) को 61 साल के पूर्व विधायक को एक होटल से हिरासत में लिया था। पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर (Congress Leader Dharam Singh Chhokar Arrested) का एक बेटा सिकंदर छोकर अभी जमानत पर है, जबकि दूसरा बेटा विकास छोकर फरार है। गुरुग्राम में लोगों को घर देने के बदले करोड़ों रुपए ऐंठने के आरोप हैं।

कौन हैं धर्म सिंह छोकर?

गौर रहे कि, धर्म सिंह छोकर पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक (Congress MLA Money Laundering Case) रहे हैं। पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। पूर्व कांग्रेस विधायक, उनके बेटे सिकंदर छोकर और विकास छोकर पर 1,500 से अधिक घर खरीदारों से धोखाधड़ी और उनसे 500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हड़पने का गंभीर आरोप है। इसी कड़ी में ईडी की टीम ने कार्रवाई की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles