कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने किसानों की समस्याओं को लेकर केन्द्र सरकार पर बोला हमला !

Priyanka gandhi
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में एक बड़ी जनसभा करने से पूर्व  किसानों की समस्याओं पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा, किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल की कीमत नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मृत्यु हो चुकी है। परन्तु किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।
इससे पूर्व बुधवार को प्रियंका गांधी ने पार्टी महासचिवों की एक हाई लेवल मीटिंग  बुलाई थी। लगभग ढाई घंटे चली इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर महासचिवों की एक टीम बनाई गई है, जो पार्टी के लिए प्रदेश की रणनीति तैयार करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में पार्टी महासचिव तारिक अनवर ने कहा है कि तीनों कृषि कानून और किसानों का मुद्दा अहम  है, जिसे चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा बनाना चाहिए। UP में किसानों की बड़ी तादाद है जिसका असर भी देखने को मिल सकता है। जिस पर प्रियंका गांधी ने हामी भरी है ।
आपको बता देंकि प्रियंका गांधी UP  के CM योगी आदित्यनाथ के गढ़ में 31 अक्टूबर को गोरखपुर में एक रैली करने वाली हैं। कांग्रेस की ओर से इस रैली में बड़ी तादाद में किसानों को लाने की तैयारी की जा रही है, जहां प्रियंका गांधी किसानों को लेकर चुनाव से जुड़े कुछ नयी घोषणा भी कर सकतीं हैं। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार  को प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर ये हमला किया  है।
हालांकि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे में रखते हुए प्रियंका गांधी ने वादों की झड़ी लगा दी थी।
Previous articlePM मोदी ने जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे में लोगों के मारे जाने पर शोक जाहिर किया !
Next articleकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर है ,2022 के लिए देंगे चुनावी मंत्र !