कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से इन्हें दिया टिकट, दिलचस्प होगा मुकाबला

आचार्य प्रमोद कृष्णम

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम को लखनऊ से पार्टी का लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। लखनऊ में उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से होगा। सपा-बसपा गठबंधन की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, कैंसरगंज लोकसभा से विनय कुमार पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया गया है। संभल के कल्कि पीठ के आचार्य प्रमोद कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। आचार्य राजीव गांधी के करीबी लोगों में शामिल थे। कांग्रेस की ओर से वे प्रसिद्ध संत चेहरा हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर संभल से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। बताया जा रहा है कि आचार्य इस बार हरिद्वार से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बाद में पार्टी के कहने पर उन्होंने लखनऊ पर ध्यान केंद्रित किया। पिछले 28 सालों से लखनऊ की सीट भाजपा के पास है।

पहले अटल बिहारी वाजपेयी और अब राजनाथ सिंह के कारण लखनऊ लोकसभा को जाना जाता है। 2014 में राजनाथ सिंह ने यहां से भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। आज ही शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल हुई हैं। डिंपल यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। बताया जा रहा है कि पूनम यहां से गठबंधन की उम्मीदवार होंगी।

Previous articleबच्चों को पिलाई अगर एनर्जी ड्रिंक्स तो मोटापे के साथ इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा
Next article18 अप्रैल की सुबह होते ही अचानक बदलेगी किस्मत, इन 6 राशि के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार