प्रियंका गांधी वाराणसी से क्यों नहीं लड़ीं, कांग्रेस ने दिया जवाब

पूर्वी यूपी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल में कहा था कि अगर पार्टी उन्हें वाराणसी से चुनाव लड़ने का आदेश देगी, तो वह लड़ जाएंगी। लेकिन गुरुवार को जब कांग्रेस ने वाराणसी सीट का जिम्मा दोबारा अजय राय को दिया, तो सवाल उठे कि क्या कांग्रेस नहीं चाहती थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें।

कांग्रेस के भारतीय प्रवासी अध्‍यक्ष सैम पित्रोदा

इसका जवाब शुक्रवार को कांग्रेस के भारतीय प्रवासी अध्‍यक्ष सैम पित्रोदा ने दिया। उन्होंने दावा किया कि वाराणसी से चुनाव न लड़ने का फैसला कांग्रेस नहीं, खुद प्रियंका गांधी का था।

सैम पित्रोदा ने कहा, ‘प्रियंका गांधी के पास कई‍ जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सोचा कि सिर्फ किसी एक सीट पर ध्‍यान देने से बेहतर है कि अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाया जाए। इसलिए उन्होंने वाराणसी या किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने का फैसला लिया।’

सैम पित्रोदा के इस बयान से साफ हो गया कि चुनाव लड़ने पर जैसा प्रियंका गांधी कह रही थीं, वैसा कुछ नहीं था। पार्टी के चाहने या न चाहने से ज्यादा जरूरी प्रियंका को अपनी जिम्मेदारियां लगीं, जिन्हें वह निभा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles