कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी किसानों से मिलने ट्रेन से पहुंचीं ललितपुर !

उत्तर प्रदेश : खाद की समस्या के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश  प्रभारी प्रियंका गांधी इस दिक्कत को लेकर शुक्रवार यानी आज ललितपुर पहुंची। यहां पर पीड़ित किसानों के परिवारों से भेंट करेंगी। वह ट्रेन से ललितपुर गई हैं।
प्रियंका गांधी रेलवे स्टेशन पर उतरीं। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनका काफिला PWD  गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां कुछ देर रुकने के पश्चात मृतक किसानों के परिवार से मुलाकात के लिए पाली अथवा नया गांव जाएंगी।
ट्रेन से ललितपुर जाने के लिए बीती रात यूपी राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं प्रियंका गांधी वहां कुलियों से मिलीं। कुलियों ने उन्हें अपनी जीविका से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया। कोरोना महामारी के वक्त सरकारी उपेक्षा का भी जिक्र किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने उन्हें सरकार आने पर हर संभव सुविधा देने की भी उम्मीद दिलाई।
दरअसल बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह में ललितपुर में खाद के लिए दुकान के सामने क़तार में लगे एक किसान की जान चली गयी थी। कांग्रेस का आरोप है कि ललितपुर सहित पूरे बुंदेलखंड में खाद की दिक्कत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles