राहुल गांधी लाए कांग्रेस का घोषणापत्र, पांच बड़े ऐलान कर कहा- ‘हम निभाएंगे’

कांग्रेस का घोषणापत्र
कांग्रेस का घोषणापत्र

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ‘हम निभाएंगे’ के वादे के साथ घोषणापत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र एक बड़ा कदम है। जब हमने इसे बनाया शुरू किया, तो इससे पहले हमने अपने विशेषज्ञों से लम्बी बातचीत की। इस घोषणापत्र में आपको जो भी बिन्दु मिलेंगे, वह सभी दावे पूरे किए जाएंगे।’

कांग्रेस का घोषणापत्र
कांग्रेस का घोषणापत्र

कांग्रेस का घोषणापत्र

राहुल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में पांच बड़े बिन्दु हैं। पहला है न्याय। प्रधानमंत्री ने 15 लाख रुपए हर बैंक एकाउंट में डालने का झूठ बोला। हम ने इस बात को खंगाला। हमने देखा कि हिन्दुस्तान के गरीब लोगों के खातों सरकार कितना पैसा डाल सकती है। हमें जवाब मिला कि कांग्रेस पार्टी की सरकार 20 करोड़ गरीब लोगों के खातों में हर साल 72 हजार रुपए डाल सकती है। इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी, जिसे भाजपा सरकार ने खराब कर दिया है।

दूसरा मुद्दा है रोजगार और किसान। कांग्रेस मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़ी नौकरियों को सबसे पहले भरेगी। ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां हैं। कांग्रेस युवाओं को यह नौकरियां देगी। तीन साल तक युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं। बैंक के दरवाजे आपके लिए खुलेंगे।

प्रधानमंत्री ने मनरेगा का मजाक उड़ाया। लेकिन हम मनरेगा के 100 से बढ़ाकर 150 दिन गारंटी करेंगे।

जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां उसने 10 दिन में कर्जा माफ किया। हिन्दुस्तान के किसान के लिए कांग्रेस अलग से बजट पेश करेगी। इससे उसे हर खर्च के बारे में पता होगा।

करोड़पति बैंक लोन लेते हैं। अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी जैसे लोग बैंक से पैसा लेकर बच निकलते हैं। लेकिन किसान लोन लेकर पैसा नहीं लौटा पाता, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसान पैसा नहीं दे सकेगा, तो उसे क्रिमिनल नहीं सिविल ऑफेंस माना जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की सरकार देश के जीडीपी का कुल 6 प्रतिशत पैसा शिक्षा में लगाएगी।

हेल्थ केयर में भाजपा सरकार योजना लाई है। लेकिन इससे लोगों का पैसा अमीर लोगों की जेब में जाएगा। हम सरकारी अस्पतालों को बेहतर करेंगे। गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधा देंगे।

आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मामले में कांग्रेस का रिकॉर्ड बेहतर है। भाजपा सरकार ने इसे बिगाड़ दिया है। हम बेहतर से बेहतर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा देंगे।

Previous articleउड़ीसा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- पंजा छीनता है गरीब का हक
Next articleलालू परिवार के ‘कृष्ण’ और ‘अर्जुन’ में क्यों पड़ी फूट? यहां समझें