कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका का योगी सरकार पर तंज, ट्वीट कर कहा- BJP किसानों पर NSA लगाएगी, लेकिन MSP नहीं देगी…

कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका का योगी सरकार पर तंज, ट्वीट कर कहा- BJP किसानों पर NSA लगाएगी, लेकिन MSP नहीं देगी…
उत्तर प्रदेश :यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के पक्ष में ट्वीट किया है। प्रियंका का दावा है कि केंद्र सरकार किसानों में MSP नहीं दे रही है, जिस कारण से किसानों को क्षति पर फसलों को बेचना पड़ रहा है।

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘BJP सरकार किसानों पर NSA लगाएगी, किसानों को धमकाएगी,परन्तु किसानों को एमएसपी नहीं देगी। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में किसान 900-1000 रुपये प्रति क्विंटल की क्षति सहकर धान बेचने को मजबूर हैं, जो कि सरासर अन्याय है। MSP  किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।’
बता दें कि किसान संगठनों ने कृषि कानूनों और लखीमपुर हिंसा केस में गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी न होने के विरुद्ध 6 घंटे का देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धारा-144 लागू कर दी गई थी। साथ ही लखनऊ प्रशासन ने हिदायत दी थी कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में भाग लेने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी। अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने का प्रयास  करता है तो उस पर NSA लगाया जाएगा।
Previous articleउत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का देहांत !
Next articleठगी के आरोप में BJP विधायक को 5 वर्ष का कारावास !