Corona Case : कोरोना केस में आयी कमी ,24 घंटो में 30 हजार से कम केस

Corona Case :

नई दिल्ली। लगातार दो दिनों तक कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देखने को मिला जिसके बाद अब एक बार फिर केस में कमी आई है। भारत में पिछले एक दिन  में कोरोना वायरस के 29,616 नए केस  सामने आए हैं। 28,046 ठीक हुए  और 290 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

 

भारत में कोरोना वाइरस कुल अकड़े

कुल केस : 3,36,24,419

सक्रिय मामले: 3,01,442

कुल ठीक : 3,28,76,319

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,92,421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 56,16,61,383 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें, देश में पिछले एक दिन  में कोरोना वायरस के 29,616 नए केस आए और 290 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 17,983 केस  और 127 मौतें शामिल हैं।