Corona Update: घटने लगे कोरोना के मरीज, पिछले एक दिन में वायरस के 29 हजार से कम नए केस

Corona Update: घटने लगे कोरोना के मरीज, पिछले एक दिन में  वायरस के 29 हजार से कम नए केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस  के नए केस एक बार फिर से घटना शुरू हो गए है। पिछले दिन  देश में कोरोना  के 29,616 नए केस  सामने आए थे। 28,046 ठीक हुए,  और 290 लोगों की वायरस  से मृत्यु  हुई थी। वहीं आज कोरोना  के नए केस  29 हजार से कम है। देश  में पिछले 24 घंटों में कोरोना  के 28,326 नए मामले आए है। 26,032 ठीक हुए  और 260 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।

क्या है ? कुल आंकड़ा

कुल केस : 3,36,52,745

एक्टिव केस : 3,03,476

कुल ठीक : 3,29,02,351

कुल मृत्यु : 4,46,918

कुल टीकाकरण : 85,60,81,527

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा दिए गए  ताजा आंकड़ों के अनुसार , देश  में कल कोरोना वायरस  के लिए 14,88,945 सैंपल जाँच  किए गए, कल तक कुल 56,32,43,245 सैंपल जाँच  किए जा चुके हैं

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना  के 28,326 नए केस सामने आए और 260 लोगो की मृत्यु हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना  के 16,671केस और 120 लोगो की मृत्यु भी शामिल हैं।

मिजोरम के ताजा आंकड़ें

कुल केस : 88,166

एक्टिव  केस : 16,556

कुल ठीक : 71,321

कुल मृत्यु : 289