आगरा के 6 मरीजों में मिला कोरोना वायरस का सैंपल पॉजिटिव, नोएडा में सिर्फ अफवाह

People wear face masks to protect against the spread of the new coronavirus as they visit the Chiang Kai-shek Memorial Hall in Taipei, Taiwan, Thursday, Feb. 27, 2020. As the worst-hit areas of Asia continued to struggle with a viral epidemic, with hundreds more cases reported Thursday in South Korea and China, worries about infection and containment spread across the globe. (AP Photo/Chiang Ying-ying)

कोरोना वायरस को लेकर लोगों में डर का माहौल है। नोएडा के बाद अब आगरा में 6 कोरोना वायरस के संदिग्धों की जांच के सैंपल लखनऊ भेजे गए थे, जिसके बाद आगरा के 6 मरीजों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिला अस्पताल में 13 मरीजों की जांच हुई थी। जिनमें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें से 6 मरीजों को दिल्ली जांच के लिए भेज दिया गया है और बांकी 7 को घर में ही आइसोलेशन केयर में रखा गया है।एहतियात के तौर पर 15 और लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

दिल्ली के एक शख्स में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि ने दिल्ली को डरा दिया है। दरअसल सोमवार को दिल्ली में हुई कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि के तार आगरा और नोएडा में फैले कोरोना वायरस से है। दरअसल इटली से आने के बाद इस शख्स ने आगरा में एक पार्टी ऱखी थी। जिसमें करीब 25 लोग मौजूद थे। जिसमें से दो परिवार नोएडा के रहने वाले थे।  इन्हीं परिवारों के बच्चे नोएडा के एक स्कूल में साथ में पढ़ते हैं। जिसके कारण यह अफवाह फैली। बच्चों समेत पांचों लोगों की जांच ग्रेटर नोएडा में हो रही है।

इस खबर के बाद नोएडा के स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ अनुराग भार्गव खुद अपनी टीम के साथ स्कूल की जांच करने पहुंच गए। स्कूल से जुडे जो पांच लोग कोरोना वायरस से ग्रसित मरीज की पार्टी में गए थे। उनकी जांच ग्रेटर नोएडा के जिम्स आयुर्वेद कॉलेज में होगी। नोएडा के सीएमओ ने स्कूल को निर्देश दिया कि  अगर किसी में कोरोना वायरस का लक्षण पाया जाता है तो तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थय विभाग को दी जाए

डॉ. अनुराग भार्गव ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 1000 से ज्यादा कंपनियों नोटिस दिया है. कंपनियों से कहा गया है कि जो कर्मचारी विदेश से लौट रहे हैं, उनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को तुरंत दें. सीएमओ ने ईरान, सिंगापुर चीन समेत 13 देशो से लौटने वाले लोगो की स्क्रीनिंग का आदेश भी दिया। सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि पार्टी में शामिल सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।