Saturday, March 29, 2025

एक ही दिन कपल का अलग – अलग विमान हुआ दुर्घटना ग्रस्त, दोनों ने मौत को दी मात

इटली से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अलग – अलग विमान दुर्घटना में एक शख्स और उसकी मंगेतर ने मौत को मात दी है। दरअसल, 30 वर्षीय स्टेफानो पिरिली और उनकी 22 वर्षीय मंगेतर एंटोनिएटा डेमासी अलग-अलग विमान से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का प्लेन क्रैश हो गया। हैरान करने वाली बात ये है कि इस हादसे में दोनों की जान बच गई। बता दें कि एक पति स्टेफानो को खरोंच तक नहीं आई है, जबकि पत्नी एंटोनिएटा को मामूली रूप से घायल हुई हैं।

शख्स ने बताया कि यह एंटोनिएटा का पहला फ्लाइट एक्सपीरिएंस था। उन्होंने आगे घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि उनके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी हुई लेकिन कुछ घंटों बाद दोनों की अलग-अलग फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली थे कि उनकी मौत नहीं हुई और उनकी संवेदनाएं घायल पायलटों के साथ हैं।

बता दें कि दोनों दोस्तों के साथ पार्टी में अटेंड करने जा रहे थे। उनके विमान 2 सीटर वाले थे। ऐसे में छोटा प्लेन होने की वजह से दुर्घटना के बाद भी जान बच गई। स्टेफानो ने बताया कि उन्हें मौसम को देखकर चिंता हुई थी। जैसे-जैसे फोग बढ़ने लगा और टेंपरेचर कम होने लगा, उनकी चिंताएं और बढ़ गईं। उन्हें सामने दिखाई देने बंद हो गया, हवाई पट्टी से वो करीब 100 मीटर आगे निकल आए और फिर अचानक विमान क्रैश हो गया। इसके बाद किसी तरह स्टेफानो प्लेन से बाहर निकले और अपने पायलट को भी बाहर निकाले। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही आपातकाल सेवा को फोन किया और फिर मंगेतर को कॉल लगाया मगर उसने नहीं उठाया। बाद में पता चला कि उनका भी प्लेन क्रैश हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles