Covid19 India: भारत में 24 घंटे में आए 16 हजार से अधिक कोरोना केस , प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई पॉजिटिव

Covid19 India: भारत में 24 घंटे में आए 16 हजार से अधिक कोरोना केस , प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई पॉजिटिव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए से दी है। प्रियंका ने बताया कि उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आइसोलेशन में हैं और सभी सावधानियों का पालन कर रहीं हैं। गौरतलब है कि, प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार कोरोना पेजिटिव हुई है। इससे पहले भी 3 जून को कांग्रेस महासचिव व उनकी मां सोनिया गांधी कोविड़ के संपर्क में आ गईं थीं।

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड़ के  16,047  नए मरीज

वहीं, आईसीएमआर के अनुसार, भारत में बीते एक दिन में  16,047 नए मरीज देखने को मिले हैं। वहीं 19,539 लोग बीते 24 घंटे में कोविड़ से स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट की माने तो , देश में अब कोविड़ के एक्टिव केस 1,28,261 पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमण दर 4.94 फीसदी है।

 

Previous articleJammu-Kashmir: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश असफल, पुलवामा में 25-30 किलो IED बरामद
Next articleआज CJM के सामने पेश होंगे मंत्री संजय निषाद, MP -MLA कोर्ट ने भी जारी किया समन