भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा (Croma) ने Republic Day Sale की घोषणा कर दी है. इस सेल में iPhone 17 और Galaxy S25 Ultra जैसे प्रीमियम फोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं. Croma की यह सेल 26 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर जारी रहेगी. खास बात यह है कि सेल में एक्सचेंज, बैंक कैशबैक और बोनस ऑफर्स जैसे फायदे मिल रहे हैं.इसके अलावा लैपटॉप और टीवी पर भी दमदार डिस्काउंट मिल रहा है.
iPhone 17 और iPhone 15 पर सबसे बड़ी कटौती
Croma Republic Day Sale का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 है, जो अब ₹82,900 की लॉन्च कीमत से घटकर प्रभावी रूप से ₹47,990 में मिल रहा है. यह कीमत एक्सचेंज वैल्यू, ₹2,000 बैंक कैशबैक और ₹8,000 के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे मिलाकर होती है. हालांकि, एक्सचेंज का फायदा पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है. वहीं iPhone 15 भी ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और यह ₹59,900 की बाजार कीमत के मुकाबले ₹31,990 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है. यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है जो Apple इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं.



