चेन्नई सुपर किंग्स ने किया बड़ा बदलाव, महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ बनाए गए कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स ने किया बड़ा बदलाव, महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ बनाए गए कप्तान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) शुरू होने से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तानी में बदलाव का ऐलान किया है। टीम को पांच बार जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक लंबी पारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमान को छोड़ने की घोषणा कर दी है। उनकी जगह 27 साल के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ लेंगे। इस सीजन का उद्घाटन मैच शुक्रवार को चेन्नई और बैंगलोर के बीच एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

धोनी ने 2022 में भी कप्तानी छोड़ी थी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 सीज़न में कप्तानी छोड़ दी थी, उनके साथ रवींद्र जड़ेजा ने कप्तानी संभाली थी। हालाँकि, टीम के खराब प्रदर्शन के कारण, जडेजा ने भी सीज़न के बीच में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद धोनी को एक बार फिर कमान संभालनी पड़ी। इसके बाद, धोनी ने 2023 सीज़न में चेन्नई को पांचवीं चैंपियनशिप दिलाई।

गायकवाड़ 2020 सीज़न से सीएसके के लिए खेल रहे हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले गायकवाड़ 2020 सीज़न से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। अब तक, उन्होंने चार सीज़न में 52 मैच खेले हैं, जिसमें 39.07 की औसत और 135.52 की स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं।

Previous articleकेजरीवाल पर ED को हाईकोर्ट की दो टूक, कहा-या तो भरोसा दीजिए या फिर सबूत दिखाइए
Next articleइलेक्टोरल बॉन्ड के यूनिक नंबर समेत सभी जानकारी एसबीआई ने चुनाव आयोग को सौंपी, बैंक चेयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा