CWG 2022: 8 वें दिन हुई भारत पर मेडल्स की बौछार ,3 स्वर्ण ,1 रजत ,2 कांस्य पदक देश की झोली में आए

CWG 2022: 8 वें दिन हुई भारत पर मेडल्स की बौछार ,3 स्वर्ण ,1 रजत ,2 कांस्य पदक देश की झोली में आए
CWG 2022 Medal : राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8 वें दिन भारत के  खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा. दरअसल, शुक्रवार यानी बीते कल भारत के खिलाड़ियों ने 6 पदक अपने नाम किए. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, अंशु मलिक, मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरन ने देश की झोली में पदक डाला. फिलहाल, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इंडिया पांचवें पायदान पर  है. इंडिया अब तक 9 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीत चुका है.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी-

बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया ,मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग),

रजत पदक लाने वाले खिलाड़ी-

तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक,संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम,

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी- 

गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल,गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, 
Previous articleCWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता गोल्ड ,प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई
Next articleयेलो ड्रेस में उर्फी जावेद का बोल्ड अवतार देख फैंस बोले हद करदी आप ने !