कब चुना जाएगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी? धर्मगुरु ने कर दिया खुलासा, चीन को सुनाई खरी-खोटी

कब चुना जाएगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी? धर्मगुरु ने कर दिया खुलासा, चीन को सुनाई खरी-खोटी

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा जल्द ही 90 वर्ष के होने जा रहे हैं। दलाई लामा की बढ़ती उम्र के कारण अक्सर उनके उत्तराधिकारी और उसके चुनाव को लेकर चर्चा होती रहती है। बता दें कि दलाई लामा का असली नाम तेनज़िन ग्यात्सो है। वह 14वें दलाई लामा हैं और उनके उत्तराधिकारी को 15वें लामा के रूप में जाना जाएगा। दलाई लामा चुने जाने की ये प्रथा 600 साल से जारी है। अब दलाई लामा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनका उत्तराधिकारी कब चुना जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दलाई लामा ने कहा है कि उनकी मृत्यु के बाद नए दलाई लामा का चुनाव होगा। दलाई लामा ने धार्मिक नेताओं की एक बैठक की शुरुआत में एक वीडियो प्रसारण में ये बात कही है। इसके साथ ही दलाई लामा ने उत्तराधिकारी के चयन को लेकर चीन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने इसमें चीन की भूमिक को खारिज कर दिया है।