सिंघु बॉर्डर पर मिला शव , कटे हुए थे हाथ , BJP ने घटना के लिए ठहराया टिकैत को जिम्मेदार !

सिंघु बॉर्डर पर मिला शव , कटे हुए थे हाथ , BJP ने  घटना के लिए ठहराया टिकैत को  जिम्मेदार !
नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर स्थित किसानों के धरना स्थल पर एक शख्स  की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को  पुलिस बैरिकेड से लटकाने के घटना  की जांच पुलिस ने प्रारम्भ  कर दी है। सोनीपत के DCP  हंसराज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, आज तड़के  5 बजे कोंडली थाने में जानकारी  मिली थी कि किसान आंदोलन के पास युवक की हत्या कर उसके शव को लटका दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि शख्स  के हाथ और पांव काटकर उसे पुलिस बैरिकेड से लटका दिया गया था। उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। साथ ही बताया कि अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई। और  केस की जांच की जा रही है।
मृतक शख्स की हुई पहचान
इस बीच सिंघु बॉर्डर पर मारे गए शख्स की पहचान कर ली गई है। 35 वर्षीय युवक की पहचान दलित युवक लखबीर सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब के तरनतारन का निवासी  है। लखबीर सिंह पेशे से मजदूर थे।

वहीं मामले  को लेकर भारतीय जनता पार्टी  हमलावर हो गई है। BJP  आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सिंघु बॉर्डर की घटना को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला साधा  है। अमित मालवीय घटना के लिए टिकैत को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ किसान नेता राकेश टिकैत ने योगेंद्र यादव के साथ लखीमपुर में हुई मॉब लिंचिंग को सही ठहराया था। कुंडली सीमा पर हुई हत्या पर वह चुप हैं। किसानों के नाम पर आंदोलन में हो रही अराजकता का पर्दाफाश करने की आवश्यकता  है।’