Death Anniversary: कल्याण सिंह की 12 फुट की प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

Death Anniversary: कल्याण सिंह की 12 फुट की प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार यानी आज राजधानी लखनऊ के कैंसर संस्थान में राज्य के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की 12 फुट की कांसे की प्रतिमा का उद्घाटन किया। रविवार को कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ  ने राममंदिर निर्माण में स्वर्गीय कल्याण सिंह की भूमिका का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह के नेतृत्व में ही अयोध्या के विशाल रामलला मंदिर की बुनियादी ढांचा रखा गया था। राम मंदिर निर्माण और राज्य के विकास में उनके योगदान को कभी विषरा नहीं जा सकेगा।

सीएम ने कहा कि KGMU में भी स्वर्गीय कल्याण सिंह की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। गौरतलब है कि बीते साल 21 अगस्त को  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहांत के बाद लखनऊ के कैंसर संस्थान का नामकरण उनके नाम पर कर दिया गया था।