शाहजहांपुर में गैस सिलेण्डर फटने से दुल्हन की मां की मौत, दस झुलसे

गैस सिलेण्डर

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के सदर बाजार इलाके के पैना खुर्द सुंदर नगर गांव में बुधवार दोपहर शादी समारोह में खाना बनते समय अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दुल्हन की मां की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य दस लोग गंभीर रुप से झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर बाजार इलाके में सुन्दर नगर गांव निवासी सतीश की बेटी अलका की मंगलवार रात शादी हुई थी। बुधवार को बेटी की विदाई के बाद मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और उसकी चपेट में आने अलका की मां मंजू की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रुप से झुलस गए।

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को खुली चुनौती, कहा- आखिरी 2 चरण नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं

उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण वहां आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से झुलसे लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। झुलसे लोगों का उपचार कर रहे डाक्टर मेराज अहमद ने बताया कि अधिकांश लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Previous articleप्रियंका गांधी की पीएम मोदी को खुली चुनौती, कहा- आखिरी 2 चरण नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं
Next articleओडिशा: कोरापुट में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर