Deendayal Upadhyay Birth Anniversary :पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने किया याद

Deendayal Upadhyay Birth Anniversary :पं  दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM मोदी समेत कई  नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती  है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री  मोदी और गृहमंत्री  समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया है। पंडित जी  का जन्म आज ही के दिन 1916 में मथुरा में हुआ था। प्रधानमंत्री  मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती पर उन्हें  याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने देश  निर्माण में अपना जीवन निछावर  कर दिया। उनके विचार देशवासियों को हमेशा  प्रेरित करते रहेंगे।”

गृहमंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्हें कोटिशः नमन।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय दीनदयाल जी का दर्शन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने हेतु हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।”

 देश के रक्षा मंत्री ने भी  लिखा- ”एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले ‘महामानव’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।”

Previous articlePetrol, Diesel Price : सप्ताह के अंतिम दिन इस कीमत पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
Next articleकम पैसो में शानदार मोबाईल खरीदने के लिए करना होगा 1 अक्टूबर का इंतज़ार, आ रहा है Oppo की A-सीरीज का जबरजस्त फोन