दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा है सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार

दीपिका पादुकोण

मुंबई। बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने नाम का परचम लहरा चुकी है। इसी क्रम में अब दोनों एक्ट्रेस के खाते में एक और सफलता दर्ज हुई है। दरअसल प्रियंका और दीपिका को इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019 चुना गया है। गुरुवार यानी कि 2 मई को इंस्टाग्राम में मोस्ट फॉलोड, इग्जेज्ड अकाउंट ऑफ द ईयर, स्टोरी टेलर ऑफ द ईयर, राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर जैसे कई अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट की। इस लिस्ट में प्रियंका और दीपिका को इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया।

दरअसल दोनों ही हीरोइनें साल भर सुर्खियों में छाईं रहीं। प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाला अकाउंट बना। दरअसल दिसंबर 2018 में निक जोनस की शादी के बाद से ही प्रियंका लगातार लाइमलाइट में है। इससे पहले भी वह लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती थी। आउटिंग से लेकर निक के साथ शादी की खबरों और फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर वह अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रही हैं। दीपिका का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दीपिका अपने फ्रेंड्स के साथ लगातार टच में रहती हैं।

राहुल गांधी के आरोपों पर अरुण जेटली का पलटवार, बैकऑप्स कंपनी को लेकर खोला कच्चा चिट्ठा

परंतु रणवीर सिंह के साथ ही उनकी शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। बीते साल से लेकर अभी तक के प्रियंका और दीपिका की इंस्टाग्राम पापुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। इस बीच सारा अली खान को राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। साल 2018 में इस समय पर डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने उसी साल बॉलीवुड की दुनिया में भी कदम रखा। अभी तक उनकी 2 फिल्में आ चुकी है और दोनों ही हिट रही। इसके बाद अब वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। बीते 1 साल में सारा की फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा देखने को मिला है।

Previous articleजानिए इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर कब-कब हुए थे हमले
Next articleकेजरीवाल को रोड शो में थप्‍पड़ मारने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज