Met Gala 2019 में प्रियंका को पहचानना और दीपिका को पाना मुश्किल

Met Gala 2019

Met Gala 2019 के समारोह में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गुलाबी गाउन में सपनों की उस राजकुमारी जैसी दिखीं, जिसे पाना हर किसी के बस में नहीं। उधर, प्रियंका चोपड़ा का लुक ऐसा रहा कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। हालांकि वह भी अपने पति निक जोनास के साथ दिलकश लगीं।

जेक पोज़ेन के डिजाइन किए गए स्ट्रैपलेस मेटेलिक पिंक गाउन में दीपिका बिल्कुल गुलाबी गुडि़या जैसी लग रही थीं। उनके हेयर रेट्रो स्टाइल में हाई-पफ्ड पोनीटेल की तरह संवारे गए थे, जिनमें आगे की ओर हेडबैण्‍ड क्राउन लगा था। गुलाबी गाउन के साथ दीपिका पादुकोण ने गुलाबी हीरों का हेडबैंड क्राउन, ईयर रिंग्स और बैंगल्स भी पहने थे।

Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी अनोखा रहा। वैसे, प्रियंका ने तीसरी बार Met Gala अटेंड किया। हालांकि पति निक जोनास के साथ हाथ थामे हुए पहली बार नजर आईं। इस कपल ने लग्जरी ब्रांड डियोर (Dior) की ड्रेस पहनी हुई थीं। प्रियंका ने फेदर ड्रेस पहनी थी, जबकि निक ने व्हाइट सूट पहना हुआ था।

Met Gala 2019 में इन बॉलीवुड हस्तियों के अलावा लेडी गागा और बिली पोर्टर के अंदाज को भी काफी पसंद किया गया। मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रही है। रेड कार्पेट की उनकी तस्वीरें दुनियाभर में खूब चर्चित हुई हैं।

Previous articleविपक्षी दलों को झटका, 50% वीवीपैट पर्ची गिनने की पुनर्विचार याचिका खारिज
Next articleअक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की शुरुआत, श्रद्धालुओं के लिए पुख्‍ता इंतजाम