Deepika Padukone Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 40 साल की हो चुकी हैं. डेनमार्क में उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था. अपनी लाइफ के 4 दशक पूरे कर चुकीं दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में बड़ा और खास नाम कमाया है. साउथ सिनेमा से अपना करियर शुरू करने वाली दीपिका ने हॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया है और देश-दुनिया में काफी पॉपुलर होने में कामयाब रही हैं. खूब नाम के साथ ही एक्ट्रेस ने खूब दौलत भी कमाई है.
दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 2006 में कन्नड़ सिनेमा से किया था. लेकिन, पहचान मिली बॉलीवुड डेब्यू के साथ. साल 2007 की अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से वो छा गईं और आज उनका स्टारडम एक अलग ही लेवल पर है. दीपिका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं और बॉलीवुड की टॉप रईस एक्ट्रेसेस में भी अपना स्थान रखती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर उनकी नेटवर्थ कितनी है?


