मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, खुद पोस्ट कर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। पहले सिर्फ मीडिया गलियारों में ये खबर सामने आ रही थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है लेकिन अब खुद दीपिका और रणवीर सिंह ने इस बात पर मुहर लगा दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें उन्होंने नन्हे मेहमान की दस्तक के बारे में बताया है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं और वो कपल को बधाई दे रहे हैं।

 

दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है। कपल ने एक कार्ड पोस्ट किया है, जिसमें बच्चे के छोटे-छोटे कपड़े और खिलौने हैं। पोस्ट पर लिखा है, सितंबर 2024। मतलब दीपिका की प्रेग्नेंसी को तीन मंथ हो गए है और सितंबर में नौ महीने पूरे होने के बाद वो बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि दीपिका ने कॉफी विद करण में इस बात का जिक्र किया था कि वो बच्चे के बारे में सोच रही हैं और आज देखिए दीपिका की कही बात पूरी हो गई। उन्होंने ये खुशखबरी शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

बता दें कि दीपिका की उम्र 38 साल है और एक्ट्रेस अपने करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर भी जमकर फोकस कर रही हैं।दीपिका और रणवीर की शादी को 6 साल होने जा रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद भी दीपिका ने पूरा फोकस अपने करियर पर दिया। उन्होंने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर की,जिसमें उनकी और ऋतिक की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी। इसके अलावा वो शाहरुख खान के साथ पठान और जवान में भी दिखीं थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles