दिल्ली के विधायकों ने ली पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू हो चुका है. नई विधानसभा के लिए आप विधायक शोएब इकबाल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।जिन्होंने विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईश्वर की शपथ ली।

रामनिवास गोयल को बनाया गया विधानसभा अध्यक्ष

दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसके बाद रामनिवास गोयल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया। मंगलवार को विधानसभा में उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव और उस पर चर्चा की जाएगी।

संजीव झा ने मैथिली भाषा में ली शपथ

सदन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से विधायक और मंत्री मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और गोपाल राय ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। जबकि मंत्री सतेंद्र जैन ने महावीर और राजेंद्र पाल गौतम ने तथागत बुद्ध के नाम से शपथ ली

बिहार से आप विधायक ने मैथिली भाषा में शपथ ली। संजीव झा बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं, वो मधुबनी को दर्शाते हुए पारंपरिक मैथिली परिधान पहन कर सदन पहुंचे। उनके साथ ही किराड़ी विधानसभा से विधायक ऋतुराज झा ने भी मैथिली में ही शपथ ली।

बदरपुर विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी बने नेता प्रतिपक्ष

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के लिए बदरपुर के भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुना गया है। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद बिधूड़ी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रदेश नेतृत्व और सभी विधायकों का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का रचनात्मक विरोध रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर देश बनाने का वादा किया है। इसमें आम आदमी पार्टी को हमारा पूरा सहयोग मिलेगा।
बिधूड़ी ने कहा कि हम यह चाहते हैं केजरीवाल सरकार 200 यूनिट बिजली और मुफ्त महिला बस सफर की योजनाओं को जारी रखे। योजनाओं में अगर कोई कटौती होती है तो भाजपा इसका विरोध दर्ज कराएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles