Delhi: 15 अगस्त से पहले NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली से ISIS का एक्टिव एजेंट गिरफ्तार

Delhi: 15 अगस्त से पहले NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली से ISIS का एक्टिव एजेंट गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत  की राजधानी दिल्ली के बटला हाउस से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े एक संदिग्ध को NIA ने अरेस्ट किया है।
गिरफ्तार संदिग्ध ISIS का कट्टर और एक्टिव एजेंट बताया जा रहा  है। संदिग्ध की पहचान मोहसिन अहमद के तौर पर की गई है, वह बिहार का निवासी बताया जा रहा  है। इस दौरान ISIS का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था। बीते कुछ वक्त से वह दिल्ली के बटला हाउस में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह देश और विदेशों में ISIS से सहानुभूति रखने वाले लोगों से फंड एकत्रित करता था। इसके लिए वह क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग करता था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार , अहमद ISIS का कट्टर और एक्टिव एजेंट है। उसे देश और विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से ISIS के लिए पैसा एकत्रित करने में शामिल होने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। NIA की टीम ने दिल्ली के बाटला स्थित अहमद के घर पर रेड डाला। छापामारी के दौरान उसके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। मामले में आगे की जांच चल रही है