दिल्ली के CM केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, कल करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन !

Delhi CM Kejriwal
नई दिल्ली :राष्ट्रीय राजधानी  के CM और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल कल यानी 26 अक्टूबर को अयोध्या (Ayodhya) दौरे के लिए रवाना होंगे। जिसके पश्चात CM अरविंद केजरीवाल अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।

इसी दौरान CM अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए कई लोग वहां उपस्थित थे। CM के लखनऊ पहुंचे पर तमाम लोगों और विशेष अधिकारियों ने CM का भव्य स्वागत भी किया।
वहीं, दिल्ली NCR के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पिछले माह अयोध्या के दौरे पर गए थे। साथ ही उन्होंने वहां रामलला के दर्शन भी किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अयोध्या पहुंचकर उन्हें संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।