दिल्ली में ठंड ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. राजधानी में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. अगले दो दिन में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.
28 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. साल के आखिरी दिनों में दिल्ली वालों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी जारी है. अब आने वाले दिनों के लिए भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 31 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26, 30 और 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है.




