Wednesday, April 2, 2025

Delhi News: खूंखार अपराधी विकास लगरपुरिया की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली – हरियाणा पुलिस ने धर दबोचा

gangster vikas lagarpuria: गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम हरियाणा पुलिस ने अरेस्ट किया है।  विकास लगरपुरिया उत्तर भारत का बहुत बड़ा अपराधी है। उसे दुबई से डिपोर्ट किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, खूंखार अपराधी विकास लगरपुरिया की हरियाणा पुलिस ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी दिखाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराधी विकास लगरपुरिया को दुबई से डिपोर्ट कराया गया है। गैंगस्टर के विरुद्ध हरियाणा सहित दिल्ली में कई मुकदमे दर्ज हैं।

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने विकास को अरेस्ट किया है। अब आरोपी विकास से गहन पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि छह मई को खूंखार अपराधी विकास लगरपुरिया नकली पासपोर्ट से दुबई में पकड़ा गया था। उसने हरियाणा से जाली पासपोर्ट बनवा रखा था। आरोपी ने इस फर्जी पासपोर्ट से कई देशों का दौरा किया है। विकास मूल रूप से झज्जर के लगरपुर गांव का निवासी है। सोनीपत रोहतक में इसकी गैंग द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles