Delhi: केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, लो फ्लोर बस खरीद मामले में उपराज्यपाल ने दी CBI जांच की स्वीकृति

Delhi: केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, लो फ्लोर बस खरीद मामले में उपराज्यपाल ने दी CBI जांच की स्वीकृति

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के मुख्य सचिव नरेश कुमार द्वारा दिल्ली परिवहन निगम की 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित गड़बड़ी से संबंधित शिकायत को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को भेजने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, उपराज्यपाल  सचिवालय कार्यालय को इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी

बीते दिनों CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के निवास और उनके दूसरे स्थानों  पर छापेमारी की थी। जिसके पश्चात दोनों पक्ष एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, केजरीवाल सरकार पर न केवल आबकारी नीति बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी कथित गड़बड़ी का आरोप लगाती रही है।

बीते माह सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि BJP दिल्ली में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। दिल्ली सीएम ने यह भी दावा किया कि उनके विधायकों को खरीदने के लिए बीजेपी ने 800 करोड़ रुपये रखे हैं। यहां तक ​​कि  अरविंद केजरीवााल ने विधानसभा में एक पावर टेस्ट भी किया था, केजरीवाल ने कहा था कि यह एक मैसेज था कि सरकार को गिराने की कोशिश सफल नही हुई है।