delhi liquor policy: शराब पॉलिसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाही, अमित अरोड़ा को किया अरेस्ट

delhi liquor policy: शराब पॉलिसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाही, अमित अरोड़ा को किया अरेस्ट

delhi liquor policy: दिल्ली सरकार की नई शराब पॉलिसी में कथित घोटाला केस में ईडी ने आज यानी 30 नवंबर को बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजनेसमैन अमित अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया है। अमित अरोड़ा बड़ी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के इंवेस्टर हैं। 

अफसरों ने बताया कि, व्यवसायी अरोड़ा  को कल रात पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत अरेस्ट किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. जहां प्रवर्तन निदेशालय उनकी कस्टडी की डिमांड करेगी। 

जांच एजेंसी ने दावा किया है कि, बिजनेसमैन अरोड़ा, दो अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सहयोगी हैं। इन्होंने ही शराब लाइसेंसधारियों से प्राप्त धन को छिपाया था। 

बताया जा रहा है कि, यह वही बिजनेसमैन है, जो भारतीय जनता पार्टी के स्टिंग में नजर आया था। बीते सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने अमित अरोड़ा के प्रतिष्ठानों पर रेड डाली थी. जांच एजेंसी ने इस केस में पहले शराब व्यवसायी समीर महेंदू, अरबिंदो फार्मा के प्रमुख शरद रेड्डी और विनय बाबू को अरेस्ट किया था। सीबीआई ने समारोह प्रबंधन कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व कार्यकारी अधिकारी विजय नायर को भी अरेस्ट किया था।